Skip to main content

लोग आ रहे थे शराब के लिए, शिकायत पर हुई कार्रवाई


बिलासपुर| कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एक ओर पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है तो दूसरी ओर लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मस्तूरी क्षेत्र में कोरबा जिले से सटे गांव ग्राम धौराकोना में इस स्थिति में भी एक व्यक्ति और महिला पर पुलिस ने अवैध शराब बनाने कार्रवाई की है। छग आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के प्रकरण में आरोपी महिला सावित्री बाई पति सुखीराम 40 वर्ष पर कार्रवाई कर 2 लीटर शराब जब्त की गई है। शिकायत में 5 अन्य रिहायशी मकानों में भी यही काम चलने की शिकायत हुई थी लेकिन वहां तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y2j0Zk
via

Comments