Skip to main content

पत्रकारिता विवि के नाम बदलने पर कांग्रेस ने की चंद्राकर की निंदा


बिलासपुर | पूर्व विधायक बैजनाथ चन्द्राकर और जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि विधायक अजय चंद्राकर का बयान निंदनीय है और समाज विरोधी है। अजय चन्द्राकर ने रायपुर पत्रकारिता विश्वविद्यालत का नाम चन्दूलाल चन्द्राकर के नाम करने का विरोध किया था। कांग्रेस ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पूर्व सांसद,पूर्व केंद्रीय मंत्री और पृथक छत्तीसगढ़ राज्य सर्वदलीय मंच के प्रमुख में से एक थे,चन्दूलाल चन्द्राकर , जिन्होंने राष्ट्रीय पत्रकारिता को नई दिशा देते हुए छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय परिदृश्य में स्थापित किया। वे प्रतिष्ठित अखबार के सम्पादक रहे। साथ ही कुर्मी समाज के गौरव थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uz95lK
via

Comments