लॉकडाउन के दौरान अटल यूनिवर्सिटी विद्यापरिषद की बैठक करने जा रही थी। इसमें 39 सदस्य थे। इससे धारा-144 का उल्लंघन होता। इस संबंध में दैनिक भास्कर के खबर प्रकाशित करने पर यूनिवर्सिटी ने सोमवार को होने वाली विद्यापरिषद की बैठक को स्थगित कर दी है। 31 मार्च को कार्यपरिषद की बैठक होनी है, पर यूनिवर्सिटी ने बैठक के संबंध में सोमवार को सूचना जारी नहीं की थी। कार्यपरिषद में भी 5 जनप्रतिनिधियों समेत 20 से अधिक सदस्य हैं। जनप्रतिनिधि में तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, तानाखार के विधायक मोहितराम केरकेट्टा, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह हैं। जब इसे इनकी नियुक्त हुई, तब से यूनिवर्सिटी केवल आपात कार्यपरिषद की बैठक कर रही है। अभी तक एक भी जनप्रतिनिधि यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद की बैठक में शामिल
नहीं हो पाए हैं। अब ऐसे में इस बार भी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन कार्यपरिषद की बैठक कराने जा रही है। यूनिवर्सिटी ने सभी कार्यपरिषद के सदस्यों को ऐजेंडा भेज दी है। अब ऐसे में कुछ सदस्यों ने एजेंडे का अवलोकन करके अपनी अनुमति यूनिवर्सिटी को दे दी है। इसमें लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह की भी अनुमति मिल गई है।
केवल बजट पास होगा, अन्य
एजेंडे रद्द कर दिए गए हैं
अटल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि बजट पास करना आवश्यक है, इसलिए ऑनलाइन कार्यपरिषद की बैठक की जा रही है। केवल बजट पर चर्चा होगी, अन्य एजेंडे रद्द कर दिए गए हैं। सभी से अनुमति ली जा रही है। जनप्रतिनिधि धर्मजीत सिंह की भी अनुमति आ गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ULlMKp
via
Comments
Post a Comment