अंबिकापुर| सरगुजा संभाग के गांवों में जनता कर्फ्यू में ग्रामीण इलाकों में भी अच्छा सहयोग मिला लोग घरों से नहीं निकले। यहां तक की चरवाहे भी मवेशियों को लेकर जंगल नहीं गए। मवेशियों को घर पर रखा गया और चारा पानी की व्यवस्था की गई। कई पंचायतों में तो बैगाओं ने ग्रामीणों के साथ ग्राम देवता की पूजा कर कोरोना के संक्रमण से बचाने मन्नत मांगी। कोरोना की रोकथाम के लिए किसान खेतों में भी काम करने नहीं गए। गांवों में लोग विवाह के लिए कोरोना वायरस के कारण शादी की तारीख तय नहीं कर रहे हैं। कई गांवों में शादी के रिश्ते तय करने के बाद लोग तारीख भी फिक्स कर चुके थे, लेकिन उसे कैंसिल कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JcfCNP
via
Comments
Post a Comment