छत्तीसगढ़ में कोरोना का एक और मरीज मिला है। लंदन से लौटे कोरबा के युवक की जांच रिपोर्ट में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। इसको मिलाकर छत्तीसगढ़ में अब कोरोना के मरीजों की संख्या आठ हो गई है। जबकि लंदन से लौटे चौथे मरीज में कोरोना पाॅजिटिव मिला है। कोरबा के युवक को लंदन से लौटने के बाद वहां क्वारेंटाइन किया गया था। रायपुर के एम्स में उसके स्वाब की जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली। सोमवार आधी रात एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम.नागरकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक और मरीज बढ़ गया है। युवक अभी कोरबा में है और मंगलवार को उसे रायपुर लाकर एम्स मे भर्ती किया जाएगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ में मिले सात पाॅजिटिव में से तीन लंदन से थे। अब तक रायपुर में चार, बिलासपुर, राजनांदगांव और भिलाई में एक-एक प्रकरण मिले हैं। वैसे सोमवार शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन में किसी के पाॅजिटिव होने की पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन देर रात एक केस सामने आ गया। प्रदेश में अभी तक 621 संदिग्धों में 573 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव अा गई है। कोरोना के 8 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 रायपुर के हैं। इनमें पांच का इलाज एम्स, दो का इलाज राजनांदगांव व बिलासपुर में चल रहा है। सभी का स्वास्थ्य स्थिर और खतरे से बाहर है। रविवार रात और सोमवार को दिनभर में जो 41 सैंपल लिए गए हैं, उनकी रिपोर्ट अाना बाकी है।
धमतरी में क्वारेंटाइन में रखे गए युवक ने की आत्महत्या
धमतरी| टांगापानी के गनपत मरकाम (35) की लाश सोमवार को तालाब के किनारे फंदे पर लटकी मिली। वह हाल ही में बेंगलुरू से लौटा था। प|ी की मौत और बच्चे के साथ नहीं रहने से वह परेशान था। उनके पिता सगराम मरकाम ने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार गणपत तमिलनाडु में बोर गाड़ी में काम पर गया था। दूसरे राज्य से लौटा था, इसलिए उसे स्वास्थ्य विभाग के अमले ने 22 मार्च को स्वास्थ्य जांच कर घर में रहने की सलाह दी थी।
बिलासपुर | दिल्ली से आकर जामा मस्जिद में जमातियों के रुकने की सूचना पर जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग का अमला मस्जिद में पहुंचा। वहां मौजूद 10 लोगों के जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। वहीं दूसरी मस्जिद के 9 लोगों को समझाइश देकर दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई। विस्तृत बिलासपुर भास्कर पर
बिलासपुर: मस्जिद में मिले बाहर से आए हुए 19 जमाती, 10 के लिए सैंपल
कोरोना रोकथाम में मदद के लिए सामने आए 4750 वॉलंटियर्स
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अब 4750 वॉलिटियर्स ने बिना किसी स्वार्थ के मदद करेंगे। इन वॉलंटियर्स में चिकित्सक जगत के अलावा आयुष के जानकार, समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य और एवं वाहन चालक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर के लोगों से मदद की अपील की थी। इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए थे। उन्हीं नंबरों पर संपर्क कर लोगों ने महामारी के रोकथाम अभियान में हिस्सेदारी देने की सहमति दी है। शेष|पेज 7
लॉकडाउन नहीं माना, 24 घंटे में 21 के खिलाफ एफआईआर
प्रदेश में लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। पिछले 24 घंटे में राजधानी समेत पूरे प्रदेश में 21 लोगों पर धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जेल में ज्यादा लोगों को कैद रखने से परहेज किया जा रहा है, इसलिए एफआईआर के बाद तुरंत सभी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम से देर रात तक 7 पर अपराध दर्ज किया गया था। शेष|पेज 7
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bEgbwd
via
Comments
Post a Comment