Skip to main content

प्रदेश में 6 कोरोना मरीज, एक ऐसा भीजो विदेश तो दूर देश में कहीं नहीं गया

{ रायपुर में तीन तथा भिलाई, बिलासपुर व राजनांदगांव में एक-एक मरीज मिला


प्रदेश में पिछले 2 दिन में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 1 से बढ़कर 6 हो गई है। राजनांदगांव के साथ भिलाई और बिलासपुर में भी एक-एक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इसके अलावा एक दिन पहले रायपुर की जिस युवती में कोरोना की पुष्टि हुई थी, उसकी नौकरानी भी गुरुवार को जांच में संक्रमित पाई गई है। नए मरीज का पता चलते ही स्डेडियम के करीब रामनगर बस्ती को सील कर दिया गया है। इसी तरह, रायपुर में ही 68 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है और हालत स्थिर है। यह बुजुर्ग विदेश जाना तो दूर, अरसे से देश के किसी शहर में नहीं गए, इसलिए इस केस के बाद प्रशासन गंभीर हो गया है। बुुजुर्ग किन-किनके संपर्क में आया, पड़ताल चल रही है। भास्कर की पड़ताल में पता चला है कि बुजुर्ग प्लास्टिक सामान बेचता है। उनकी दुकान है। अाशंका है कि वह कोरोना पॉजीटिव मरीज के संपर्क में आया होगा, जिससे उन्हें यह बीमारी हुई। उनके परिजन व पड़ाेसियाें काे हाेम अाइसाेलेशन में रहने काे कहा गया है। बुजुर्ग के परिजन का भी सैंपल लिया गया है। भिलाई में 11 मार्च को सऊदी से मुंबई और रायपुर होते हुए भिलाई आने वाले खुर्सीपार जोन-2 निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। यह दुर्ग जिले का पहला पॉजीटिव मरीज है। ट्विनसिटी में भी एक पॉजीटिव मिला है। कोरोना से जुड़ी खबरों से लोग दहशत में न अाएं, इसलिए दैनिक भास्कर ने मरीजों की संख्या और जांच को लेकर ऐसी खबरें छापने का निश्चय किया है, जिनकी अधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य मंत्री या सरकार की तरफ से हो जाए। बुधवार को अाधी रात यह बात अाई थी कि एम्स की जांच में 3 और मरीजों में कोरोना पाजिटिव मिला है।शेष|पेज 6

राजधानी में अभी ये दो चिंताएं सबसे बड़ी

{ बैरनबाजार की युवती को भी एम्स में भर्ती कराया गया है। उसके माता-पिता, दादी के अलावा ड्राइवर का सैंपल एम्स भेजा गया है। माता-पिता समेत काम करने वाली बाई को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि युवती ने लंदन से लौटकर होम आइसोलेशन का पालन नहीं किया। वह घर के बाहर भी गई। इसलिए यह देखने वाली बात होगी कि कौन-कौन उसके संपर्क में आया। अभी तक करीब 40 लोगों के संपर्क में आने की बात सामने आई है, जिन्हें होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है।

कोरोना: एक ही दिन में देश में 4 जाने गईं, कुल 16 मौतें

{ रामनगर के जो बुजुर्ग पॉजीटिव मिले वह विदेश तो दूर बल्कि देश में भी कहीं नहीं गए। इसलिए स्वास्थ्य अमला बेचैन है। विशेषज्ञों के अनुसार ये मरीज के संपर्क में आने का केस है, लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि कहीं ये कम्युनिटी स्प्रेड तो नहीं। हालांकि इसकी संभावना कम है। दहशत न फैले इसलिए अफसर कम्युनिटी स्प्रेड की बात से इंकार कर रहे हैं।

एरिया सील पर लापरवाही ऐसी

राजधानी रायपुर के जिस रामनगर में संक्रमित मिला वहां भी नहीं सोशल डिस्टेंस, न किसी के मुंह पर मास्क न हाथों में दस्ताने, लोग ताश खेल रहे

लॉकडाउन का तीसरा दिन: देश में 96 संक्रमित और सामने आए, अब 27 राज्यों में फैल चुका है संक्रमण

ये हाल संक्रमित माैतें ठीक हुए गंभीर हैं

भारत 755 16 45 0

दुनिया 4,94,317 22,285 1,19,785 17,769



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhilai News - chhattisgarh news 6 corona patients in the state one who did not go anywhere in the country far away


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UkYfRg
via

Comments