Skip to main content

वरुण ने डोनेट किए 55 लाख तो रणदीप ने भी दोस्त संग मिलकर दिए एक करोड़ रुपए**


फैनकाइंड के जरिए अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी आगे आईं

अंशुला कपूर ने फैनकाइंड ने कोरोनो वायरस लॉकडाउन से प्रभावित प्रवासी श्रमिकों और डेली वेजर्स की मदद के लिए फंड रेजिंग कैंपेन शुरू किया है। वह इसके जरिए इन लोगों को कैश की सहायता देंगी। ताकि वे अपने घरों का रेंट दे सकें और परिवार का पेट भर सकें।

डोनेशन न देने पर उठे सवाल तो शाहरुख के सपोर्ट में आए फैंस

एक ओर जहां कोरोनावायरस से निपटने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स भारत सरकार को फंड देकर मदद कर रहे हैं। वहीं शाहरुख खान के डोनेशन न करने पर कई यूजर्स सोशल मीडिया पर इसे मुद्दा बना रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस बचाव के लिए सामने आए हैं और ट्विटर पर #StopNegativityAgainstSRK ट्रेंड कर रहा है। शाहरुख पर सवाल उठते देख फैंस ने उनके पुराने डोनेशन की याद दिलाते हुए मामले खोल दिए हैं।

मददगार सितारे...**

फाइट विद कोरोना के लिए फिर आगे आया बॉलीवुड...

Á कोरोना से लड़ने के लिए अब तक कई एक्टर्स ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। अब इसी कड़ी में कुछ और नाम शामिल हो गए हैं। अक्षय कुमार, कमल हासन, पवन कल्याण, रामचरण, कपिल शर्मा जैसे कई बड़े सितारों के बाद अब वरुण धवन और रणदीप हूडा ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं। रणदीप ने जहां अपने दोस्त जय पटेल के साथ मिलकर 1 करोड़ रुपए पीएम आपातकालीन फंड में दिए वहीं वरुण ने भी 55 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वरुण ने ट्वीट कर बताया कि ‘मैं महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए के सहयोग की घोषणा करता हूं। हम इस लड़ाई में जरूर जीतेंगे। देश है तो हम हैं।’ इसके अलावा सिंगर गुरु रंधावा ने भी 20 लाख रुपए की मदद की घोषणा की है। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने भी पीएम केयर फंड में 11 करोड़ रुपए दान करेंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र सीएम फंड के लिए भी वे 1 करोड़ रुपए का दान करेंगे।

भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन ने भी अपनी एक महीने की सैलरी प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - chhattisgarh news varun donated 55 lakhs and randeep also gave one crore rupees with friends
Bilaspur News - chhattisgarh news varun donated 55 lakhs and randeep also gave one crore rupees with friends


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QUtBfr
via

Comments