Skip to main content

पत्नी से मिलने गए युवक के सूने घर से 50 हजार का माल चाेरी


युवक अपनी प|ी से मिलने कवर्धा गया था। उसने सूने मकान से चोरों ने करीब 50 हजार रुपए का माल पार कर दिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। दीनदयाल कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार जायसवाल गैरेज में मैकेनिक है। उसकी प|ी हीरामणी का प्रसव कवर्धा में हुआ। 21 मार्च को जितेंद्र ने मकान में ताला लगाकर प|ी से मुलाकात करने कवर्धा गया था। सोमवार को सुबह 9 बजे आया तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। उसे चोरी की आशंका हुई। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उसने पड़ोसी ओंकार से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को ताला लगा हुआ था। घर से चांदी के सिक्के, एलईडी, सेटअप बाक्स गायब था। चोर इन्हें ले लगा था। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। चोर का सुराग नहीं मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bEfvqM
via

Comments