बिलासपुर | कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है। इस दौरान रोजी-मजदूरी करने वाले लोग परेशान हैं। राशन नहीं है। सरकार द्वारा उनकी राशन की व्यवस्था की जा रही है। इसके बावजूद इन्हें कोई परेशानी ना हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने जनधन खाते में तीन महीने तक प्रति महीना 500 रुपए देने की घोषणा की है। अब ऐसे सोमवार को बैंक खुलने के बाद जनधन खाते वाले लोग अपने परिवार के साथ खाता चेक करने पहुंच गए थे। बैंक में लाइन लग गई थी। यह नजारा सोमवार को पीएनबी लिंगियाडीह शाखा और भारतीय स्टेट बैंक मेन ब्रांच के पास देखने को मिली। अब ऐसे में पीएनबी शाखा प्रमुख ललित अग्रवाल और एसबीआई मेन ब्रांच के शाखा प्रमुख योगेश तिवारी ने लोगों को समझाइस दी कि पैसा आएगा तो आपके खाते में रहेगा, परेशान मत होइए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uy47XP
via
Comments
Post a Comment