मिशाल: फसलों को बचाने 50 साल से बना है गोठान, पूरे गांव के मवेशी इसी में रखे जाते हैं, सभी ग्रामीण करते हैं पैरादान
_photocaption_अंबिकापुर| ब्लॉक अंबिकापुर की ग्राम पंचायत तिपटरा का यह गोठान 50 सालों से चल रहा है। खास बात यह है कि सरकार का एक रुपए भी इस पर खर्च नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मवेशियों से फसल बचाने के लिए यह गोठान बनाया था। डेढ़ हजार की आबादी वाले गांव के हर घर से लोग गोठान के लिए पैरादान करते हैं। गोठान में पूरे गांव के मवेशी रहते हैं और चारा, पानी का प्रबंध पूरे गांव के लोग करते हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के लिए तिपटरा का गोठान मॉडल है। इसी तर्ज पर सभी पंचायतों को अनुशरण करना चाहिए।*photocaption*
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xWwPbI
via
Comments
Post a Comment