Skip to main content

495 परिवारों को निगम ने राशन और 85 लोगों के यहां होम डिलीवरी दी


लाॅकडाउन के दौरान सोमवार को नगर निगम के फूड सप्लाई सेंटर से 495 परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। वहीं 85 फोन पर राशन और दवाइयों की होम डिलीवरी की गई। कोरोना वायरस संक्रमण से शहरवासियों को बचाने लॉक डाउन का पालन करने के लिए मेयर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर होम डिलीवरी सुविधा और दिहाड़ी मजदूरों और गरीब असहाय लोगों को निगम के फूड सप्लाई सेंटर से निशुल्क राशन सामग्री उनके घरों में पहुँचा कर दी जा रही है। सोमवार को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक आए काल के अनुसार सभी 8 जोन के 495 परिवारों को राशन सामग्री उनके घरों पर पहुँचाकर दी गई।

जिनके राशन कार्ड नहीं है, उन्हें निगम राशन के पैकेट देगा

शासन के निर्देशानुसार सभी राशन दुकानों से 02 माह का राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब निगम के ’’फूड सप्लाई सेन्टर’’ से उन जरूरतमंद व्यक्तियों/परिवारों को राशन उपलब्ध कराएगा, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है अथवा जो लोग दीगर राज्य, जिलों के निवासी हैं, लॉकडाउन के कारण बिलासपुर में फंस गए हैं। राशन के पैकेट के लिए अब अपने वार्ड के जोन कार्यालय से भी संपर्क की व्यवस्था कर दी गई है। राशन के लिए विकास भवन कार्यालय स्थित ’’फूड सप्लाई सेन्टर’’ टेलीफोन नम्बर 07752-220531 व 99819-97734 काल कर अपना नाम रजिस्टर करा सकते हैं।

स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर भी निगम पहुंचा रहा मदद

कमिश्नर के निर्देश पर मानव कल्याण में जुटे स्वयंसेवी संगठनों और एनजीओ के साथ मिलकर भी जरूरतमंद लोगों तक भोजन और राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है। आज शहर के रैन बसेरा,तेलीपारा,तिफरा,त्रिवेणी भवन,चांटीडीह,गोकुल धाम,बंधवापारा,रेलवे क्षेत्रों में लगभग 1200 पैकेट भोजन और नाश्ता पहुंचाया गया। निगम के साथ इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वालों में हंगर फ्री,रोटरी क्लब,यूथ संस्कार,अरपा अर्पण महाभियान,अग्रवाल समाज,दाउदी बोहरा समाज,दीनबंधु फाउंडेशन,होटल एसोसिएशन,ख़्वाब इंडिया,उम्मीद एक किरण संस्थान,धिती फाउंडेशन प्रमुख है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - chhattisgarh news the corporation provided ration to 495 families and home delivery to 85 people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UvusFW
via

Comments