{सभी सरकारी अाैर प्राइवेट बैंक 10 से 2 बजे तक ही
{फरवरी का जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अाखिरी तारीख 7 अप्रैल तक बढ़ी
सामुदायिक स्तर पर एक अादमी से दूसरे में काेराेनावायरस फैलने से राेकने के लिए देश के 21 राज्याें में लाॅकडाउन हाे चुका है। लेकिन, कई इलाकाें में लाेग घराें से बाहर निकले। इसे राेकने के लिए केंद्र ने राज्याें काे लाॅकडाउन सख्ती से लागू करवाने अाैर उल्लंघन करने वालाें पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लाेगाें काे घराें में रखने के लिए पंजाब, महाराष्ट्र अाैर पुड्डुचेरी में 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इधर, छत्तीसगढ़ सरकार ने 31 मार्च तक टैक्सी-ऑटो, ई-रिक्शा सहित अन्य परिवहन साधनों पर रोक लगा दी है। वहीं रायपुर में जनता कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर दो लोगों को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ फेक न्यूज वाट्सएप और इंस्टा में वायरल करने पर एफअाईअार दर्ज कर ली है। उधर, लाॅकडाउन लागू करने के लिए कई राज्याें में पुलिस काे सख्ती भी करनी पड़ी। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने लाेगाें से लाॅकडाउन काे गंभीरता से लेने की अपील की। उन्हाेंने काेराेनावायरस काे लाइफटाइम चैलेंज बताया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अांशिक लॉकडाउन से काेराेनावायरस के संक्रमण की कड़ी ताेड़ने का मकसद पूरा नहीं हाेगा। 21 राज्याें में लाॅकडाउन है। बाकी राज्याें के करीब 100 जिले बंद हैं। संक्रमिताें काे एक से दूसरी जगह जाने से राेकने देशभर में मंगलवार आधी रात से घरेलू विमान सेवा भी बंद हो जाएगी। इस दौरान रायपुर से उड़ने वाली 25 फ्लाइटें कैंसिल रहेंगी। शेष|पेज 8
कोलकाता में एक और मौत, फरवरी में आया था बिलासपुर
बिलासपुर | कोलकाता के रेलकर्मी की कोरोना वायरस से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुमीत मित्रा (57) फरवरी में बिलासपुर के रामाग्रीन सिटी में एक परिवार की शादी में शामिल होने आए थे। एक मार्च काे वह आजाद हिंद एक्सप्रेस से यहां से गया था।
प्रदेश के 20 जिलों में 3400 से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन में
प्रदेश में अब छोटे शहरों में भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोग होम आइसोलेशन पर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के 20 छोटे जिलों में सोमवार तक यहां 3426 लोग होम आइसोलेशन में हैं, जबकि कोरोना के लक्षण दिखने पर 60 से ज्यादा लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।
लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने पीएम मोदी ने किया ट्वीट, सीएम भूपेश का रीट्वीट - सुरक्षित रहना सबकी साझा जिम्मेदारी
जनता कर्फ्यू के सफल होने के दूसरे दिन लोगों के सड़कों पर निकलने पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अापत्ति की। सीएम भूपेश ने पीएम मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि सभी लोग लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें। सुरक्षित रहना सबकी साझा जिम्मेदारी है।
लाॅकडाउन के बाद शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकाें के 14.22 लाख करोड़ रुपए एक ही दिन में डूब गए
मुंबई | देश में लॉकडाउन के बाद साेमवार काे शेयर बाजार में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट हुई। बीएसई का सेंसेक्स 13.15% अाैर एनएसई का निफ्टी 12.88% की रिकॉर्ड गिरावट के साथ बंद हुअा। निवेशकों के करीब 14.22 लाख करोड़ रुपए डूब गए। सेंसेक्स 3,935 अाैर निफ्टी में 1,135 अंकाें की गिरावट हुई। सेंसेक्स 16 दिसंबर 2016 के बाद सबसे निचले स्तर पर है। सुबह सेंसेक्स 2,307 अंक की गिरावट के साथ खुला। 9.57 बजे तक बाजार 10% टूटने के चलते लोअर सर्किट लग गया और कारोबार 45 मिनट के लिए रोक दिया गया। 10 दिन में दूसरी बार शेयर बाजार में लोअर सर्किट लगा है। विस्तृत बिजनेस पेज पर
सावधान... लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 माह जेल का प्रावधान
लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालाें पर सरकारें महामारी राेग कानून-1897 के उल्लंघन का केस दर्ज कर रही हैं। यह आईपीसी की धारा-188 के तहत दंडनीय है। इसके तहत उल्लंघन करने वाले काे छह महीने तक की जेल या एक हजार रुपए जुर्माना या दाेनाें सजाएं साथ हाे सकती हैं। केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्याें के डीजीपी के साथ वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए कि लाॅकडाउन काे पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए। ऐसे में अन्य राज्याें में भी जल्द ही कर्फ्यू लगने की संभावना है।
चिंतनीय... मुंबई में संक्रमण मुक्त हाे चुके एक अाैर शख्स की माैत
मुंबई में काेराेना संक्रमण से मुक्त हाे चुके फिलीपींस के 68 साल के बुजुर्ग की माैत हाे गई। वह 10 दिन पहले कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती हुए थे। ठीक होने के बाद वह प्राइवेट अस्पताल में चले गए थे। अस्पताल के अनुसार, उन्हें डायबिटीज और दमे की समस्या थी।
{काेराेना मरीजाें की देखभाल कर रहे लाेगाें काे दी जा रही है हाइड्राेक्सी-क्लाेराेक्वीन: साथ ही जिन मरीजाें की पुष्टि हाे चुकी है, उनके संपर्क में अाए लाेगाें में को भी यह दवा देने की सिफारिश की गई है।
पहली बार...जेलों में भीड़ कम करने के लिए कैदी पैरोल पर छोड़े जाएंगे
सुप्रीम काेर्ट ने राज्याें काे उच्च स्तरीय कमेटी बनाने काे कहा है, जाे तय करेगी कि किन श्रेणियाें के कैदी पैराेल पर रिहा किए जा सकते हैं। इसका मकसद जेलाें में भीड़ कम करना है। काेर्ट ने 7 साल या इससे कम की सजा के प्रावधान वाले अपराधाें के मामलाें में यह पैराेल देने का सुझाव दिया है।
{सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश बंद कर िदया गया है। सिर्फ अति आवश्यक केस वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये सुने जाएंगे। वकीलों के चैम्बर सील होंगे। वहीं, दिल्ली हाई काेर्ट और केरल हाई काेर्ट बंद किए दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री बोले- लॉकडाउन को कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे, कृपया खुद काे अाैर अपने परिवार को बचाएं; राज्याें से अनुरोध है कि वे नियम-कानूनों का पालन करवाएं
काेराेना का सामुदायिकफैलाव राेकने की जंग
सेंसेक्स
अंक लुढ़का
3935
रायपुर: दुकान खोलने पर कार्रवाई भिलाई में 25 हजार रुपए जुर्माना
ये आपाधापी जानलेवा है...
घरेलू विमान सेवा आज रात से बंद, पंजाब, महाराष्ट्र में कर्फ्यू, रायपुर में आज से तेज होगी सख्ती
25,981.24 पर बंद**
{रायपुर के कालीबाड़ी चाैक पर दुकान खाेलने पर दुकानदार पर पुलिस ने कार्रवाई की। बहस करने पर पुलिस उसे थाने ले गई।
भिलाई | कोरोना वायरस के खतरे की वजह से शहर में लॉकडाउन है। इसके बाद भी यहां कई दुकानें खुलीं गई थी, जिसे बंद कराने के लिए निगम का अमला निकला। इस दौरान वैशालीनगर स्थित एक जूते की दुकान पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इस प्रतिष्ठान के दफ्तर में 25 से भी ज्यादा कर्मचारी रोज की तरह काम कर रहे थे।
यह तस्वीर पटना की है। सोमवार को लॉकडाउन के दौरान देशभर से एेसी तस्वीरें सामने आईं। बस में भरी इस भीड़ के बारे में जब पूछा गया तो लोगों ने कहा कि वे घरों को लौट रहे हैं। प्रशासन भी ऐसी भीड़ को कम करने में लाचार नजर आया। ऐसी ही कई घटनाएं गुजरात में देखने को मिली। सूरत से सौराष्ट्र के बीच 8 किमी लंबा जाम लगा रहा।
ये हाल संक्रमित माैतें ठीक हुए गंभीर हैं
भारत 477 9 35 0
दुनिया 3,53,759 15,419 1,00,623 11,379
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UuFSIK
via
Comments
Post a Comment