जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि जिले में खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी वस्तुओं की कमी नहीं है। ये सामग्री पूरे लॉक डाउन के दौरान आम जनता को खाद्यान्न आसानी से सुलभ रहेगी इसलिए घबराएं नहीं और अनावश्यक खरीददारी न करें।
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस समय जिले में लॉक डाउन है। यह देखा जा रहा है कि आम लोगों में खाद्यान्न सामग्री की सुलभता को लेकर चिंता है। इसे लेकर प्रशासन न स्पष्ट किया है कि जिले में अनाज, दाल, तेल, दूध, सब्जी, घरेलू गैस आदि पर्याप्त मात्रा में है और लॉक डाउन के दौरान भी इसकी कोई कमी नहीं होगी। इसलिये उन्होंने अनुरोध किया है कि अपनी आवश्यकतानुसार ही खाद्यान्न खऱीदें। अनावश्यक खरीदारी से बाजार में जमाखोरी को बढ़ावा मिलता है। जिले में थोक व्यापारियों द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सतत् जारी है और खाद्यान्न का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। थोक बाजार में तेल 300 टन, शक्कर 250 टन, आलू 200 टन, दाल 200 टन, प्याज 175 टन, पेट्रोल 750 किलोलीटर, डीजल 1400 किलोलीटर, घरेलू गैस 14 हजार सिलेंडर आज के स्टाक में उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा इन पदार्थों की आवक, खपत और मूल्य पर सतत् निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से यह भी अपील की है कि वे खरीददारी के दौरान सोशल-डिस्टेंसिंग का पालन करें।
राशन दुकानों में दो माह का खाद्यान्न उपलब्ध
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले की सभी राशन दुकानें खुली हुई हैं। ये दुकानें प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुली रहेंगीं। शासन द्वारा सभी पीडीएस दुकानों में दो माह के राशन का भंडारण कर दिया गया है। एपीएल और बीपीएल दोनों ही तरह के कार्डधारी दुकानों से दो माह का राशन एक साथ या अपनी सुविधानुसार अलग-अलग माह में ले सकते हैं। खरीददारी के दौरान उपभोक्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
घर में रहें और प्रशासन को सहयोग करें: प्रशासन ने जिले की जनता से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए लागू लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहें और जिला प्रशासन का सहयोग करें। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले के लोग जिस तरह जागरूक हैं और खुद ही सावधानी बरत रहे हैं उसी का नतीजा है कि हमारा शहर पूरी तरह सुरक्षित है। इसी तरह सावधानी आने वाले दिनों में भी बरतें तो निश्चित रूप से हम इस आपदा से हम अपने शहर और जिले को बचा लेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39qeX65
via
Comments
Post a Comment