Skip to main content

सिंगर कनिका के साथ पार्टी में शामिल रहे दुष्यंत 3 दिन लोकसभा गए, 2 दिन पहले यूपी-राजस्थान के 96 सांसदों के साथ राष्ट्रपति भवन में थे

नई दिल्ली. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका 9 मार्च को ही लंदन से लौटी थीं। इसके बाद वे कई पार्टी में भी शामिल हुईं। एक ऐसी ही पार्टी लखनऊ के ताज होटल भी हुई थी। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह पत्नी निहारिका के साथ मौजूद थे। दुष्यंत सिंह के ट्विटर अकाउंट को देखने पर पता चला कि वे 2 दिन पहले ही राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में शामिल थे। इस पार्टी में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 96 सांसद आए थे। 15 मार्च के बाद से दुष्यंत 3 दिन लोकसभा भी पहुंचे थे। इनमें से एक दिन वे ढाई घंटे तक तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ रहे। डेरेक ने संसद सत्र तुरंत रोक देने की मांग की है।

तारीख : 13मार्च । जगह : लखनऊ

इस फोटो में जो बीच में नजर आ रहे हैं, उनका नाम आदिल अहमद है। आदिल सेलेब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर हैं। 13 मार्च को आदिल ने लखनऊ में बर्थडे पार्टी रखी थी। इसी पार्टी में कनिका कपूर, वसुंधरा राजे, दुष्यंत सिंह पहुंचे थे। वसुंधरा राजे के नई दिल्ली स्थित घर कोआदिल ने ही डिजाइन किया है।

तारीख : 16 मार्च । जगह : लोकसभा

दुष्यंत सिंह सोमवार को लोकसभा पहुंचे थे। वे यहां 9 मिनट 12 सेकंड तक बोले भी थे।

तारीख : 17 मार्च । जगह : लोकसभा

दुष्यंत मंगलवार कोभी लोकसभा पहुंचे थे। इस बार उन्होंने किसानों को मुद्दा उठाया था।

तारीख : 18 मार्च । जगह : राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और दुष्यंत सिंह(दाएं से पहले)।

18 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद में राष्ट्रपति भवन में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सांसदों को ब्रेकफास्ट पर इनवाइट किया था। इसमें उत्तर प्रदेश-राजस्थान के 96 सांसद मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी यहां आए थे।

तारीख : 19 मार्च । जगह : लोकसभ

गुरुवार कोदुष्यंत फिर लोकसभा पहुंचे थे। इस बार उन्होंने टूरिज्म का मुद्दा उठाया था।

डेरेक ने कहा- संसद सत्र स्थगित कर दें
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने कहा- ‘‘यह सरकार सभी को खतरे में डाल रही है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि सेल्फ आइसोलेट करो। लेकिन संसद चल रही है। मैं दुष्यंत के साथ एक दिन ढाई घंटे तक बैठा था। बताया जा रहा है कि दो और सांसद सेल्फ आइसोलेशन में हैं। मौजूदा संसद सत्र को स्थगित कर देना चाहिए।’’ इसके बाद डेरेक ने भी खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया।

वसुंधरा ने कहा- मैं और दुष्यंत आइसोलेशन में हैं



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो 18 मार्च की है। जिसमें दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ठीक पीछे खड़े हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qx9HqF
via

Comments