Skip to main content

जरही इलाके में 26 लोगों को किया गया होम आइसोलेट


सूरजपुर| कलेक्टर दीपक सोनी के आदेशानुसार कोरोना की रोकथाम के लिए धारा 144 का पालन कराने के लिए नगर पालिका सूरजपुर एवं नगर पंचायत बिश्रामपुर क्षेत्रों में अपर कलेक्टर ने अन्य अफसरों के साथ दौरान किया। इस दौरान बताया गया कि 26 लोगो को यहां होम आइसोलेट किया गया है।

पुलिस और नगरपालिका की टीम के साथ नगर का दौरा किया गया। इस दौरान सभी दुकानें बंद रखने और आमजन के बाहर नहीं निकलने की समझाइश दी गई। इस दौरान एक दो दुकानें खुली मिलीं, क्योंकि उनके घर का मुख्य द्वार था। जिन्हें समझाइश देकर बंद कराया गया। इस दौरान सूरजपुर, ग्राम पचीरा, तिलसिंवा, शिवनंदनपुर, गोरखपुर एवं सिलफिली एवं नगर पंचायत जरही का दौरा किया गया। वहीं विश्रामपुर, जयनगर थाने में जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। जरही क्षेत्र में दूसरे जिलों एवं राज्यों से संदिग्ध व्यक्तियों की सूची देखी गई। इनके घरों के बाहर पहचान के लिए स्टीकर चस्पा कराया गया। इसमें 21 को 8 और 22 मार्च को 18 व्यक्तियों के बाहर से यात्रा कर लौटने की जानकारी मिली। जिन्हें होम आइसोलेट कराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Balrampur News - chhattisgarh news 26 people were isolated in the same area


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39bhIrN
via

Comments