कंगना का सताया डर...
**
Áकंगना रनोट ने एक मीडिया इंटरव्यू में देश में कोरोना के चलते पनपी परिस्थितियों पर विस्तार से बात की है। उन्होंने कहा, ‘हर कोई इस समय गरीबों के लिए कुछ ना कुछ कर रहा है। हर कोई दान कर रहा है। ये लॉकडाउन सिर्फ 21 दिन तक चलता रहा तो देश आर्थिक नजरिए से दो साल पीछे हो जाएगा लेकिन अगर ये लॉकडाउन ज्यादा लंबा खिंचता है तो ये देश के लिए हर नजरिए से भयावह होगा। हम इस समय भी विकासशील देश हैं इसलिए कोरोना की मार हमारे लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
कोरोना के चलते पूरी दुनिया में बॉयो वॉर शुरू हो सकती है, जहां हर कोई एक दूसरे की अर्थव्यवस्था को नीचे गिराने की कोशिश करेगा। इसके बावजूद भी आज के समय में लोगों ने अपने स्वार्थ को आगे रखा है, वो उसी को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं।’
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QUhuyW
via
Comments
Post a Comment