Skip to main content

ओडिशा के 20 बच्चे मल्हार में फंसे


बिलासपुर | लॉकडाउन की स्थिति में मल्हार जवाहर नवोदय स्कूल में उड़ीसा के 20 बच्चे अपने घरों को वापस नहीं जा सके हैं। मस्तूरी एसडीएम ने स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। मस्तूरी क्षेत्र में लावर में आए 8 परिवारों का मेडीकल चेकअप किया गया।

मस्तूरी एसडीएम मोनिका वर्मा ने बताया कि मल्हार जवाहर नवोदय स्कूृल में पढ़ने वाले सभी बच्चे कक्षा नवमी के हैं। निरीक्षण के दौरान उनके खाने पीने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्कूल प्रबंधन ने आने व जाने वालों पूरी तरह पाबंदी लगा रखी है। स्कूल में राशन का भी पर्याप्त स्टाक है। इस वजह से फिलहाल कोई परेशानी नही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - chhattisgarh news 20 children of odisha trapped in malhar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QKtp2o
via

Comments