अब कालाबाजारी पर निगम के छापे, एफअाईअार
नगर निगम शहर में कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों तथा बंद की घोषणा के बाद भी दुकानें खुली रखने वालों के खिलाफ मंगलवार से अभियान चलाएगा। इस दौरान आदेशों की अवहेलना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ जुर्माना भी किया जाएगा। भिलाई में सोमवार को एक दुकानदार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। रायपुर निगम मंगलवार से शहर के सभी आठों जोन में अभियान चलाएगा। मेयर एजाज ढेबर ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश जारी किया है कि वे अपने जोन के सभी वार्डों की सघन जांच करें। इस दौरान यदि दुकान खुली मिले और कालाबाजारी करने की शिकायत मिले तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नई कीमतों को ऐसे समझें
{मास्क 2 प्ले वाला 8 रुपए में
{ मास्क 3 प्ले वाला 10 रुपए में
{ सेनिटाइजर 100 एमएल 50 रुपए
{ सेनिटाइजर 200 एमएल 100 रुपए
{ सेनिटाइजर 500 एमएल 250 रुपए
{ ऐथेनॉल 96 प्रतिशत
{ ग्लैसिरॉल 1.45 प्रतिशत
{ हाइड्रोजन पैरेक्साइड 0.125 प्रतिशत
{ प्यूरिफाइड वाॅटर क्यूएस
सरकार के कीमत तय करते ही होने लगी थी जमाखोरी
मास्क और सेनिटाइजर की मनमानी वसूली जा रही कीमत को देखते हुए सरकार ने पहले इसे अति अत्यावशयक चीजों की सूची में शामिल किया। उसके बाद कीमत तय कर दी। शासन ने 50 एमएल का सेनेटाइजर 50 रुपए में और 100 एमएल का सेनिटाइजर 100 में बेचने के निर्देश दिए थे। सरकार का आदेश जारी होते ही ज्यादातर दुकानदारों ने उसका स्टॉक कर लिया। ग्राहकों को सेनिटाइजर नहीं दिया जा रहा था। कुछ दवा कारोबारियों की ओर से विरोध करते हुए ये कहा गया था कि उन्हें 50 एमएल का सेनिटाइजर 150 रुपए में पड़ता है। ऐसी दशा में वे 50 रुपए में कैसे बेच सकते हैं? एक तरफ दवा दुकानों में सेनिटाइजर मिल नहीं रहा था और दूसरी ओर लोग इसके लिए भटक रहे थे। स्थिति को देखते हुए शासन की ओर से सेनिटाइजर की व्यवस्था करवायी गई।
आईवी फ्लूड बनाने वाली कंपनीने बनाया सेनिटाइजर
राज्य में सेनिटाइजर का संकट पैदा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जवाहर बाजार रायपुर की एक कंपनी जो अब तक आईवी फ्लूड बनाती रही है, उसने सेनिटाइजर बनाया। अब उसे ही कम कीमत बाजार में उपलब्ध करवा दिया गया है। हालांकि सोमवार को जब स्टॉक दुकानों में सप्लाई किया गया, तब कुछ दुकानदार इसके लिए तैयार नहीं हुए। उन्हें लगा कि ये सेनिटाइजर लोग नहीं खरीदेंगे, लेकिन दोपहर से सप्लाई स्टॉक शाम को तेजी से बिकने लगा। उसके बाद दुकानों में इसकी मांग शुरू हो गई।
भास्कर न्यूज | रायपुर
राजधानी में मास्क का संकट दूर हो गया है। रविवार की रात से ही मास्क की सप्लाई शुरू की गई। सोमवार तक शहर की लगभग सभी दुकानों में दो और तीन प्ले के मास्क पहुंच गए। दोपहर बाद से सरकारी सेनिटाइजर की सप्लाई भी शुरू कर दी गई। अब तक 200 में बिकने वाला 100 एमएल का सेनेटाइजर अब 50 रुपए में दवा दुकानों में उपलब्ध करवा दिया गया है।
सरकारी सेनिटाइजर की कीमत को लेकर बेहद सख्त आदेश जारी किए गए हैं। दवा दुकानदारों को साफ कह दिया गया है कि किसी भी सूरत में स्टॉक की कमी नहीं होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से भी सभी थोक और चिल्हर दवा दुकानदारों को मास्क और सेनिटाइजर की मात्रा और कीमत को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि भारत सरकार और खाद्य एवं औषधि विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर मास्क और सेनिटाइजर को अतिआवश्यक सूची में शामिल कर लिया है। उसके बाद ही सेनिटाइजर और मास्क को लेकर बड़े फैसले लेकर सरकारी तौर पर कीमत तय की गई। हालांकि इसके पूर्व सोमवार सुबह तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर्स में मास्क और सेनेटाइजर की जबरदस्त कमी हो गई थी। लोग एक-एक दवा दुकान भटक रहे थे। सबसे जयादा दिक्कत सेनिटाइजर की थी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है कि अब इसकी कमी नहीं होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J6WD7x
via
Comments
Post a Comment