Skip to main content

विदेश से आने की जानकारी छिपाने और आईसोलेशन में न रहने पर 20 केस दर्ज

इन धाराओं में दर्ज हो रहा केस

धारा 269- लापरवाही से किसी के जीवन को खतरा पैदा करना या किसी बीमारी के संक्रमण फैलने की अाशंका के बाद भी लापरवाही। 6 माह जेल या जुर्माना।

धारा 270, 271- किसी व्यक्ति के जरिए दूसरों के लिए संक्रामक बीमारियों के प्रसार का कारण बनना। दो साल जेल और जुर्माने का प्रावधान।

भिलाई| विदेश यात्रा छिपाने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें पॉजीटिव आने वाले मरीज और उसके पिता भी शामिल हैं। वहीं दो अन्य युवक एजाज अहमद और इम्तियाज खान के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। अहमद 16 मार्च को दुबई से यूपी आया और वहां से तीन दिन बाद भिलाई लाैटा। वहीं फरीदनगर के ही रहने वाला इम्तियाज 15 मार्च को दुबई से लौटा था। उसने भी जानकारी छिपाई।

रायपुर| पहला केस वाॅलफाॅर्ट सिटी निवासी हर्षित गोयल के खिलाफ दर्ज किया गया है। वह लंदन से लौटा था। साथ ही विदेश यात्रा की जानकारी न देने वाली लंदन से अाई बैरनबाजार की युवती के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। युवती का एम्स में इलाज चल रहा है, लेकिन केस इसलिए किया गया क्योंकि उसकी नौकरानी भी कोरोना पीड़ित हो गई है। युवती पर धारा 269, 270 और 271 का के तहत केस किया गया है। सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ भी यही केस दर्ज है। अफसरों के मुताबिक इसके अलावा युवती पर सीअारपीसी की धारा 188 की कार्रवाई भी होगी, जिसमें केस चलने के बाद 6 माह की सजा का प्रावधान है।

जगदलपुर|बस्तर में अब तक ऐसे आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं जो विदेश से लौटे हैं लेकिन उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी। प्रशासन ने गुरुवार को इस पर कड़ाई बरती और प्रतापगंज पारा में रहने वाले कारोबारी और उसके दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कारोबारी का दामाद हाल ही में विदेश से लौटा था, जब अफसरों ने पूछताछ शुरू की तो परिवार ने पहले जानकारी छिपा दी। जब अफसरों ने सबूत दिए तो उन्होंने सच्चाई स्वीकारी। जिसके बाद पुलिस ने जानकारी छिपाने, महामारी को फैलाने जैसी धाराओं में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विदेश से आने की जानकारी छिपाने और आईसोलेशन में न रहने पर प्रदेश शासन ने गुरुवार को प्रदेश में 20 केस दर्ज किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33MIW74
via

Comments