Skip to main content

मस्जिद में मिले बाहर से आए हुए 19 जमाती, 10 के लिए सैंपल


दिल्ली से आकर जामा मस्जिद में जमातियों के रुकने की सूचना पर जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग का अमला मस्जिद में पहुंचा और वहां मौजूद 10 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लिए। वहीं दूसरी मस्जिद के 9 लोगों को समझाइश देकर दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई
जिला प्रशासन को सूचना मिली की चाटापारा जामा मस्जिद में दिल्ली से आकर कुछ लोग ठहरे हुए हैं इस सूचना पर प्रशासन की टीम स्वास्थ्य विभाग के अमले को लेकर वहां पहुंची। बिलासपुर शहर में आने वाली सभी जमात की जानकारी रखने और उनकी व्यवस्था बनाने का दायित्व संभालने वाले मतीन अहमद नगर वाला ने प्रशासन के लोगों को बताया की सामाजिक कार्य के लिए इस तरह की जमात की अलग-अलग टीमें देशभर में दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में गई हुई है। जामा मस्जिद मरकज में जो 9 लोग आए हुए हैं वे लोग 19 फरवरी को यहां पहुंचे हैं और यह लोग जशपुर रायगढ़ होते हुए बिलासपुर पहुंचे हैं । इनमें तीन लोग नागपुर दो अकोला एक रायपुर एक पत्थलगांव व दो स्थानीय लोग हैं लेकिन प्रशासन को इनके दिल्ली से आने की सूचना मिली थी इसलिए वे पूरी तरह से जांच करने की बात कहते रहे। बाद में जमात के 8 लोग तथा दो स्थानीय जो इनकी देखभाल के लिए मस्जिद में रखे गए थे उन सभी का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया। इन सभी को 28 अप्रैल तक के लिए क्वॉरेंटाइन किया गया है। इसके बाद प्रशासन के लोग यदुनंदन नगर स्थित सफा मस्जिद पहुंचे वहां पर नव जमाती मिले जोकि छिंदवाड़ा जिले के सौसर गांव के रहने वाले हैं यह सभी पेंड्रा रोड होते हुए 1 मार्च को मस्जिद पहुंचे हैं। प्रशासन ने इन सभी लोगों को एहतियात बरतते हुए दूरी बनाकर रहने की हिदायत दी है। इस मस्जिद में ठहरे जमाती की जांच नहीं की गई।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को नहीं थी सूचना, हड़कंप

शहर की दो मस्जिदों में सभी को क्वारेंटाइन किया

हमने पहले ही जानकारी दी थी

मस्जिद के व्यवस्थापक मतीन अहमद नगरवाला के मुताबिक जमात के काम की व्यवस्था ही ऐसी बनी हुई है कि जैसे कोई जमात बाहर से आती है उसकी संपूर्ण जानकारी एलआईबी व प्रशासन को दे दी जाती है। यह जो जमाते यहां थी इसकी जानकारी भी पूर्व में दी जा चुकी है क्योंकि किसी ने इनके दिल्ली से आने की सूचना दे दी थी इसलिए प्रशासन के लोग वहां पहुंचे थे। हमने उनकी जांच में पूरी मदद की।

मस्जिद में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

जामा मस्जिद में लोगों को क्वॉरेंटाइन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - chhattisgarh news 19 deposited from outside found in mosque sample for 10
Bilaspur News - chhattisgarh news 19 deposited from outside found in mosque sample for 10


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UsnXDI
via

Comments