Skip to main content

कोरोना: विदेश और अन्य राज्यों से बलरामपुर लौटे 173 लोग होम आइसोलेट, जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन भी सन्नाटा


कोरोना वायरस से निपटने प्रशासन पूरी सख्ती बरत रहा है। जिले में 173 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। ये सभी केरल, हैदराबाद, दिल्ली, मुम्बई, कर्नाटक सहित दूसरे राज्यों से लौटे हैं। इसमें एक सूडान से भी लौटा है। इसमें मजदूर, छात्र और नौकरी पेशा लोग हैं।

हेल्थ डिपार्टमेंट और राजस्व के कर्मचारियों ने गांव गांव पहुंचकर इन लोगों का पूरा डाटा तैयार किया गया है। इनसे पूछा गया है कि वे कहां से कहां तक किस साधन से यात्रा किए, उनके साथ और कौन था। उनसे उनका मोबाइल नम्बर लिया गया है और हिदायत दी गई है कि परिवार के लोगों से भी दूर रहें। वहीं तबियत खराब होने पर इसकी जानकारी दें। हेल्थ महकमे ने इनकी निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। होम आइसोलेशन में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिले में धारा 144 लागू होने के कारण 31 मार्च तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं। राजपुर सहित पस्ता, बरियों आदि क्षेत्रों के बस स्टैंड में दूसरे दिन भी सन्नाटा रहा। बैंक, पेट्रोल पंप, मेडिकल, अस्पताल, मोबाइल रिचार्ज दुकान, किराना दुकान ही खुलीं। दोपहर बाद आॅटो रिक्शा भी बंद करा दिए गए। वहीं कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठा में प्रशासन के आदेश को अनदेखा करते हुए आधा शटर खोलकर सामग्री बेची जाती दिखी।

कोरोना से सुरक्षा को लेकर कुदरगढ़ मेला स्थगित

सूरजपुर| लोक आस्था की देवी मां कुदरगढ़ी धाम में स्थानीय और जिले से लगे हुए मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश व झारखंड से श्रद्धालु लाखों की संख्या में पहुंचते थे। यह मेला चैत्र नवरात्र के समय 9 दिन चलता था। जिसे कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए स्थगित किया गया है। मेला स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कुदरगढ़ देवी धाम में श्रद्धालुओं का प्रवेश आगामी कुछ समय तक के लिए प्रतिबंधित किया है।

नियम का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई



लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

बतौली में 5 कोरोना संदिग्ध मिले, 35 की हुई स्क्रीनिंग

बतौली| सरगुजा जिले के बतौली ब्लाॅक में दूसरे कोरोना वायरस प्रभावित राज्यों से लौटे 35 लोगों की जांच के बाद पांच को संदिग्ध पाया है। इसके बाद पांच को जांच के लिए मेडिकल काॅलेज अम्बिकापुर भेजा है। सभी को 15 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। बतौली बीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेट सभी को सतर्क रहने कहा गया है। वहीं स्वास्थ्य में दिक्कत आने पर तत्काल सूचना देने कहा गया है। इसके अलावा होम आइसोलेट सभी को बिल्कुल अलग रहने की हिदायत दी गई है।

सन्नाटा पसरा, साप्ताहिक बाजार रही बंद


सरपंच ने बंद कराया बाजार ग्रामीणों को दी समझाइश

महंगई | लखनपुर ब्लॉक के ग्राम लैंगा स्कूल ग्राउंड और ग्राम पंचायत महंंगई में साप्ताहिक बाजार के लिए पहुंचे व्यापारियों और ग्रामीणों को समझाइश के बाद वापस भेज दिया गया। इन बाजारों में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। पंचायत लैंगा में हाट बाजार लगता है। जहां साग सब्जियों के अलावा कपड़े, बर्तन, जूता और चाइनीज व खाने पीने के समान बिकता है। गांव के सरपंच रामलाल सिंह सहित लोगों ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बाजार बंद कराया।

राजपुर| राजपुर, पस्ता, बरियों क्षेत्र में कोरोना वायरस को लेकर जनता कर्फ्यू के कारण सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से नहीं निकले तो कई के मकानों का दरवाजा पूरे दिन बंद रहा। नगर के प्रतिष्ठान, साप्ताहिक बाजार, बस स्टैंड बंद रहा। रविवार को राजपुर में साप्ताहिक बाजार लगता है, लेकिन साप्ताहिक बाजार भी पूर्णत बंद रहा। साप्ताहिक बाजार में करीब 8 से 10 हजार लोगों की भीड़ होती थी। अब जानकारी हाेने के कारण लाेग यहां नहीं पहुंच रहे हैं।

8 सउदी अरब और एक-एक दुबई व सूडान से आया

रामचंद्रपुर ब्लॉक के चंद्रपुर निवासी आठ लोग सउदी अरब से यात्रा कर लौट हैं। वहीं राजपुर इलाके के आरा निवासी एक आदमी दुबई से लौटा है। इसके अलावा शंकरगढ़ के परेवा निवासी एक आदमी सूडान से आया है। इन सभी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हालांकि अब तक इनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Balrampur News - chhattisgarh news corona 173 people returned to balrampur from abroad and other states home isolate silence for second day of janata curfew


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bm9sqs
via

Comments