Skip to main content

कोटा में 155 और पूरे जिले में 1364 परिवारों को आइसोलेट किया गया


ग्रामीण इलाकों में आइसोलेट किए गए परिवार को केंद्र मानकर आसपास के 50 घरों का सर्वे किया जाएगा। यह सर्वे इसलिए होगा ताकि देखा जा सके कि आइसोलेट हुए परिवारों से कोई संक्रमित तो नहीं हुआ है।

हालांकि स्थानीय प्रशासन के अनुसार बाहरी राज्यों से आए लोगों में वर्तमान स्थिति में सर्दी खांसी की समस्या है फिर भी उन्हें 14 दिन के लिए आइसोलेट किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कोटा में 155 तथा पूरे जिले में 1364 परिवारों को आइसोलेट किया गया है। ग्रामीण इलाकाें में इसकी शुरुआत काेटा अनुभाग से हुई है। कोटा एसडीएम आनंद रूप तिवारी ने बताया कि सर्वे में पांच - पांच लोगों की टीम होगी। टीम में सर्वे के लिए पंचायत सचिव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, रोजगार सहायक और शिक्षक शामिल रहेंगे। यह सर्वे हर गांव में होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JuPmPb
via

Comments