भिलाई. कोरोना ने भिलाई में दस्तक दे दी है। खुर्सीपार जोन-2 में मिला कोरोना पॉजीटिव मरीज (35 वर्षीय) 11 मार्च से 25 मार्च के बीच तकरीबन 700 से अधिक लोगों के संपर्क में आया है। क्योंकि सऊदी अरब से आने के तीन दिन बाद 15 मार्च को जोन-1 स्थित इस्पात क्लब के पास दावत में शामिल हुआ। इसमें उसके 15 से ज्यादा स्थानीय दोस्त और एक दोस्त का पूरा परिवार शामिल हुआ था।
13 मार्च और 5 दिनों बाद 20 मार्च को जोन-2 की मदनी मस्जिद में करीब 700 लोगों के साथ उसने जुमे की नमाज अता की थीं। एम्स में शिफ्ट होने तक वह जोन-1 में दोस्तों, परिचितों और नात-रिश्तेदारों से मिलता जुलता रहा। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और उसके बाद 14 अप्रैल तक के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन हुआ तो सभी दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए इस्पात क्लब के पीछे तास भी खेलने की जानकारी दी।
खुर्सीपार पुलिस की सलाह पर 23 मार्च को वह एम्स, रायपुर में कोरोना की जांच कराने गया था। सैंपल लेने के बाद वहां के डॉक्टर होम आइसोलेशन में भेज दिए थे। उसके पॉजीटिव आने के बाद 25-26 मार्च की अहले सुबह ही स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के अन्य 7 सदस्यों को चिखली सेंटर में आइसोलेट करा दी। कोरोना की जांच के लिए गुरुवार को उन सबके नेजल स्वाब एम्स भेजा गया।
मरीज ने एयरपोर्ट से घर आने के लिए ओला का कैब भी यूज किया
मरीज ने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट से ओला की कैब बुक कर वह अपने घर पहुंचा था। एयरपोर्ट से निकलते ही उसे वह कैब मिल गई थी। कैब में उसके और ड्राइवर के अलावा कोई और नहीं था। रास्ते में कहीं भी बीच में उसने कैब रुकवाई नहीं थी।
एम्स जांच कराने पहुंचे युवक के संपर्क में रहने वाले सभी दोस्त
दोस्त की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने वाले सभी दोस्तों में हड़कंप है। खुर्सीपार जोन-1 में कोरोना पॉजीटिव को लेकर ज्यादा आपा थापी का माहौल है। क्योंकि पॉजीटिव की फ्रैंड सर्किल में 90 फीसदी फ्रेंड्स जोन-1 में रहते हैं।
पुलिस की मदद से सुबह परिजनों को चिखली ले गए
पाॅजीटिव को एम्स शिफ्ट करने के चार घंटे बार भोर में करीब पांच बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम मय पुलिस उसके घर पहुंच गई। एक सदस्य को एम्स में ले जाने से इस वक्त तक घर के सभी सदस्य जाग रहे थे। टीम ने सभी को तेजी से एंबुलेंस में बैठने को कहा। मोबाइल चार्जर व इमरजेंसी दवाएं नहीं दिए। खुर्सीपार के जोन-2 में कोरोना का पाजीटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आसपास का एरिया सील करा दिया। सबुह होते-होते पूरे इलाके को सेनेटाइज करने के साथ ही 150 घरों में रहने वालों को कम्पलीट होम आइसोलेशन में रहने की चेतावनी दी गई। निगम की टीम निगरानी कर रही है।
एंबुलेंस को फाॅलो कर पॉजीटिव तक पहुंचा भास्कर
खुर्सीपार जोन-2 में कोरोना पाजीटिव की सूचना मिलने पर भास्कर की टीम वहां पहुंची तो उसे खुर्सीपार के सेक्टर एरिया से निकलकर दो एंबुलेंस अंडा चौक जाते दिखाई दी। टीम अंडा चौक पहुंची तो वहां पहले से विभाग की टीम मरीज को समझा रही थी।
मरीज ने रिक्वेस्ट नहीं मानी तो बुलानी पड़ी पुलिस
पाॅजीटिव को एम्स शिफ्ट करने स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे अंडा चौक पर बुलाया था। विभाग की टीम उसे जांच कराने का हवाला देकर एंबुलेंस में बैठने की रिक्वेस्ट करती रही थी। 45 मिनट तक रिक्वेस्ट करने के बाद भी वह सुबह चलने पर अड़ा रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JjXsKn
via
Comments
Post a Comment