Skip to main content

अब हाेम क्वारेंटाइन 14 से बढ़ाकर 28 दिन कम्यूनिटी में न फैले, इसलिए बदला फैसला

...क्योंकि बिलासपुर की महिला फरवरी में सऊदी से लौटी पर कोरोना निकला 20 मार्च को

पड़ोसियों की भी होगी जांच


डॉ. अखिलेश त्रिपाठी,
मीडिया प्रभारी स्वास्थ्य विभाग

भास्कर न्यूज |रायपुर. प्रदेश में अब होम क्वारेंटाइन 14 से बढ़ाकर 28 दिन कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद सोमवार को जिन लोगों का 14 दिन का होम क्वारेंटाइन पूरा हो रहा है, वे घर से नहीं निकल पाएंगे। उन्हें 13 अप्रैल तक होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। होम क्वारेंटाइन में रहने वाले ये ऐसे लोग हैं, जो विदेश व कुछ संक्रमित राज्यों से लौटे हैं। प्रदेश में ऐसे लोगों की संख्या 25 हजार से ज्यादा है। कम्युनिटी स्प्रेड न हो, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। लॉकडाउन के कारण भी लोगों को घरों में रहने का मौका मिलेगा।

प्रदेश में संदिग्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि पिछले 12 दिनों में केवल सात मरीज मिले हैं। इनमें चार रायपुर, एक-एक राजनांदगांव, भिलाई व बिलासपुर के हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारेंटाइन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों के अनुसार सामान्यत: कोरोना का वायरस के लक्षण शरीर में 14 दिनों में दिखता है। 28 दिनों तक घरों में रहने पर वायरस के फैलने की आशंका कम रहेगी। शेष|पेज 7



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R0Hp8u
via

Comments