Skip to main content

रातभर में 10 किमी चलकर सुरही के राजत में पहुंचा हाथियों का झुंड, रातभर चलेगी ट्रैकिंग


बिलासपुर | अचानकमार टाइगर रिजर्व में हाथियों का झुंड अभी भटक रहा है। बुधवार की शाम लमनी क्षेत्र के छिरट्टा बिरारपनी में था। रातभर में 10 किमी चलने के बाद गुरुवार की शाम तक 12 हाथियों का झुंड सुरही रेंज के राजत के कंपार्टमेंट क्रमांक 447 में पहुंच गया है। वन विभाग के कर्मचारियों ने दूर से इसका वीडियो भी बनाया। कोर्ट क्षेत्र के एसडीओ डीएन त्रिपाठी ने बताया कि शाम 7 बजे हाथियों की अंतिम लोकेशन सुरही रेंज के कंपार्टमेंट क्रमांक 447 में थी। वे कोर और बफर जोन के बार्डर में हैं। जंगल में ही भटक रहे हैं। बुधवार को इसी समय उन्हें छिरट्टा बिरारपनी के घने जंगलों में हाथियों देखा गया था। हालांकि उन्होंने बताया कि अभी पूरी रात ट्रैकिंग चलेगी। वन विभाग के 50 से ज्यादा कर्मचारी हाथियों की ट्रैकिंग कर रहे हैं। आसपास के गांव वालों को समझाइश दी जा रही है कि वे हाथियों के साथ छेड़छाड़ ना करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - chhattisgarh news the elephant herd reached the rajat of surhi by walking 10 km overnight trekking will go on overnight


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dx1g8G
via

Comments