Skip to main content

बिजली गिरने से 10 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, 70 घरों की बिजली गुल


महंगई| ग्राम पंचायत रिखी आडहापारा में लगे बिजली ट्रांसफार्मर पर गाज गिर गई थी। इस वजह से 10 दिन से खराब है। सरपंच ने विद्युत विभाग उदयपुर को 18 तारीख को लिखित आवेदन दिया था फिर भी अब तक नया ट्रांसफर नहीं रखवाया गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने से 70 घरों में अंधेरा है। यही नहीं कर्मचारी मौके से पंचनामा बनाकर ले गए थे। बिजली नहीं होने से लोगों की दैनिक उपयोग के जरूरी काम नहीं हो पा रहा है। आवेदन देने वालों में मोटाराम, बलवीर सिंह, आल्हा, नरेशदास, हीरालाल, भूषण, रामधन, आजाद अंसारी, सुमित्रा, शिवनारायण, मेखरू, बलजीत, रामधन दास, मनराज, अभिनंदन, राजेश, सुनील और अनिल शामिल हैं। अधिकारियों से 3 नए ट्रांसफॉर्मर मांगे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dqPSve
via

Comments